दिल्ली में आईटीओ पर पुलिस वालों को देखते ही उनकी ओर किसान ने अपने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया।
- फोटो : Video Grab
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी देर तक बवाल मचा रहा। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे फहराए। आगे देखें वीडियो..
इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक किसान ट्रैक्टर को तेजी से दौड़ा रहा है। करीब 34 सेकंड के इस वीडियो एक किसान अपने ट्रैक्टर से ठीक आगे खड़े दूसरे ट्रैक्टर को हल्की टक्कर मारकर आगे धकेल देता है। इसके बाद खाली जगह मिलने पर वह ओवरटेक करके आगे आता है और सीधा पुलिस वालों की ओर बढ़ता है। पुलिस वाले इस दौरान अपने हाथों में लाठी लिए खड़े दिखाई देते हैं।
पुलिसवाले को बचाते भी नजर आए कुछ युवा
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी सामने आया है; जिसमें हाथ में लाठी लिए एक पुलिसवाले को कुछ युवा बवाल वाले इलाके से दूर भेजते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे वे पुलिसवाले को कह रहे हों कि यहां से चले जाओ, यहां खतरा है। इसी दौरान उन्हीं युवाओं में से कुछ अन्य पुलिस वाले को पीटने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ उसे बचाते हुए दिखते हैं।
किसान बोला-दिल्ली आईटीओ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
दिल्ली आईटीओ से वापस आ रहे शामली निवासी किसान ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि वहां पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत वहां से भाग लिए। बताया कि उनका ट्रैक्टर तोड़ दिया गया। उनका सिर फाड़ दिया गया।
दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर पर पहुंचे आंदोनलकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। पुलिस ने लाल किला खाली करा दिया है। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं। लाल किला से कुछ घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है
लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है लाल किले के सभी गेटों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। लाल किले से किसानों को निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया। इसपर किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे है। पुलिस ने कहा कि यहां से किसी भी किसान दल को जाने की इजाजत नहीं है।
सपा नेताओं और पुलिस में झड़प, जिलाध्यक्ष को लिया हिरासत में
शामली में सपा नेताओं ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मुंडेट पुलिया पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल कुछ युवाओं ने स्टंट करना शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च को रोक दिया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प हुई।

क्या है वीडियो में

पुलिस ने लाल किला खाली कराया
दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर पर पहुंचे आंदोनलकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। पुलिस ने लाल किला खाली करा दिया है। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं। लाल किला से कुछ घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है
लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है लाल किले के सभी गेटों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। लाल किले से किसानों को निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा पर रोका