Venus transit in Leo 2020: शुक्र देव 27 सितंबर की मध्यरात्रि 01 बजे सूर्य देव की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र 23 अक्टूबर तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हैं तो वे बहुत अच्छा फल नहीं देते हैं क्योंकि सूर्य देव और शुक्र ग्रह के बीच शत्रुता का भाव है। शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का प्रभाव आपकी राशि पर क्या पड़ेगा।