बांसुरी को किसी प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने में बहुत ही सहायक माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को घर पर बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार बांसुरी को घर में रखने से लक्ष्मी का वास बना रहता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और धन आने के नए-नए साधन बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।