किसी भी घर का निर्माण करवाते समय सीढ़ियां अवश्य बनवाई जाती हैं। सीढ़ियां बनवाते समय दिशा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार सीढ़ियां कभी भी घर के ब्रह्म स्थान (घर का मध्य स्थान) या ईशान कोण में नहीं बनवानी चाहिए। इसके अलावा आप किसी भी दिशा में सीढ़ियां बनवा सकते हैं। सीढ़ियां बनवाने के लिए नैऋत्य कोण (घर का दक्षिण-पश्चिम स्थान) सबसे उपयुक्त रहता है। इस स्थान पर सीढ़ियों का निर्माण करवाने से घर के सभी सदस्यों की उन्नति होती है। इसके बाद आपके पास दक्षिण, पश्चिम, वायव्य, पूरब और उत्तर दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करवाने का विकल्प रहता है।