ज्योतिष और वास्तु के अनुसार रंगों के साथ हमारा अटूट नाता है। रंग हमारी भावनाओं को दर्शाते हैं और हर रंग का हमारे मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध होता है। कुछ रंग हमें उत्तेजित करते हैं, कुछ क्रोधित करते हैं और कुछ रंग हमें शांति व ख़ुशी देने में मदद करते हैं। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है। हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है, रंगों के सही प्रयोग से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। क्या आप जानते है कि सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी रंग से जुड़ा हुआ है यही वजह कि प्रत्येक वार के हिसाब से रंग पहनना हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।