अगर आप अक्सर कैब से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब पीक टाइम में कैब कंपनियां आपसे ज्यादा किराया वसूल नहीं कर पाएंगी। दरअसल मोदी सरकार ने शुक्रवार को कैब कंपनियों के मांग बढ़ने (पीक आवर) पर किराया बढ़ाने की सीमा तय कर दी है। यानी अब केंद्र सरकार के इस नए फैसले से ओला और उबर जैसी कैब कंपनियां पीक आवर में आपसे मनमाना किराया नहीं वसूल कर सकेंगी। बदलाव के बाद अब कैब कंपनियां आपसे सर्ज प्राइसिंग के नाम पर मूल किराये के डेढ़ गुना से अधिक किराया नहीं वसूल कर पाएंगी।