इस त्योहारी सीजन दोपहिया वाहनों की जबरदस्त खरीदारी हुई है। दिवाली से पहले के बात करें तो अक्तूबर महीने टॉप-10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स के कुल 14,14,567 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में 12,06,437 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यानी पिछले साल के अक्तूबर महीने की तुलना में इस अक्तूबर 17.25 फीसदी की दर से 2,08,130 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हुई। आज हम आपको अक्तूबर महीने की 10 सबसे ज्यादा ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद यह तय कर सकें कि जो स्कूटर या मोटरसाइकिल आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,