हम बात कर रहे हैं ताइवान की। यह एक द्वीप है, जो अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। ताइवान से एक देश के रूप में विश्व के 17 देशों से ही संबंध रह गए हैं। यह द्वीप अपने आप में कई सामाजिक सांस्कृतियों को समेटे हुए है। ताइवान की आबादी करीब 2.36 करोड़ है। यहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।