थाइलैंड में एक मछुआरे को 100 किलो व्हेल की उल्टी मिली। वैसे सुनने में ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन चट्टान जैसी हो चुकी इस उल्टी का मिलना किसी भी इंसान को एक झटके में अमीर बना सकता है। यहां तक कि दुनिया के कई हिस्सों में इसकी तस्करी भी जाती है। हमारे देश भारत में भी एक किलो व्हेल की उल्टी की कीमत करोड़ों में है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्हेल की उल्टी सोने और हीरे से भी ज्यादा कीमती क्यों होती है?