यह कहानी करीब 250 साल पहले की है, जब प्रशा एक राज्य हुआ करता था। हालांकि, साल 1932 में इसका जर्मनी में विलय हो गया। यहीं का एक राजा था फ्रेडरिक विलियम प्रथम, जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो वो एक शांत और दयावान राजा था, लेकिन अपनी सेना के विस्तार का बहुत शौक था। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।