कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में पिछले डेढ़ माह से किसानों का आंदोलन चल रहा था। अब किसान दिल्ली को इस आंदोलन का केंद्र बनाना चाह रहे हैं। तभी किसानों ने दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से निकले किसानों के काफिले में रसद और ठंड से बचने की पूरी व्यवस्था है। किसानों का कहना है कि जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वे दिल्ली में डटे रहेंगे।