इसके बाद एक और सौगात देते हुए दूरदर्शन ने शक्तिमान का प्रसारण भी शुरू कर दिया है। इन तीनों सीरियल के प्रसारण के बाद अब दूरदर्शन एक बार फिर से दर्शकों को नई सौगात देने जा रहा है। दरअसल दूरदर्शन नेशनल पर जल्द ही 90 के दशक का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'देख भाई देख' का प्रसारण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। रामायण, महाभारत और शक्तिमान ने तो पहले ही लोगों का उत्साह बढ़ा दिया था। अब देख भाई देख के प्रसारण से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।