भारत में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा भी कई क्षेत्रीय सिनेमा हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सिनेमा है भोजपुरी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने अलग और अलहदा कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें काम करने वाले कलाकार भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेत्रियां भी हैं जो खूबसूरती में बॉलीवुड की हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं भोजपुरी फिल्मों की ऐसी ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों के बारे में।