बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपनी धन-दौलत और शानों-शौकत के लिए जाने जाते हैं। कुछ कलाकारों की पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की अमीर पत्नियों की जब भी बात होती है तो उसमें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी के नाम की जरूर चर्चा होती है। क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी की तरह उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है। आज हम आपको माना शेट्टी से जुड़ी खास बातें बताते हैं।