स्वर कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। लता का जीवन उपलब्धियों से भरा है। हालांकि बचपन में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। जब वो 13 साल की थीं तभी दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता गुजर गए थे। लता के पिता के दोस्त मास्टर विनायक उन्हें गायन और अभिनय की दुनिया में ले आए। 1942 में लता ने एक मराठी फिल्म में अभिनय भी किया। बीते सात दशकों से भी ज्यादा समय से वो लगातार अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। आगे जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से।