नए साल के जश्न में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी डूबे हुए हैं। साल 2020 का स्वागत करने के लिए यह दोनों सितारे गोवा गए थे। जहां पर इन दोनों ने नए साल का वेलकम धूमधाम से किया। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ नए साल पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन को किस करती दिखीं।