इसके बाद मुनमुन साल 2006 में कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई थीं। मुनमुन डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 12 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।