अपने डांस और अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वालीं नोरा फतेही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें, वीडियोज सहित अन्य पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। अपने मजेदार वीडियोज की वजह से नोरा फतेही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार नोरा ने अपने दूल्हे के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई हैं।