'रामायण' के दोबारा प्रसारण की वजह से सीरियल के सभी अभिनेता फिर से चर्चा में आ गए हैं। चाहे वो राम बने अरुण गोविल हों या सीता बनीं दीपिका चिखलिया। इन सबके बीच एक अभिनेता जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी, वो हैं असलम खान। 'रामायण' में असलम अलग-अलग कई किरदारों में नजर आ चुके हैं। कभी वो साधु के रूप में तो कभी सैनिक बने दिखे। आज प्रसारित एपिसोड में असलम खान समुद्र देव बने थे। बस फिर क्या था ट्विटर पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स करने लगे और वो टॉप ट्रेंडिंग में आ गए।

