अभिनेता इरफान खान के बाद बॉलीवुड ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। बुधवार को देर रात ऋषि कपूर की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 8.45 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। तमाम सितारे सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट कर रहे हैं। इस बीच ऋषि कपूर के निधन पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
अगली स्लाइड देखें