अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अब किसी से भी छिपी नहीं है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न भी मनाया। इस दौरान अर्जुन कपूर को किस करते हुए मलाइका ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। मलाइका की इस तस्वीर को देखते ही अर्जुन कपूर की चाची ने ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।