बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर ने सुशांत के लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया था। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके लिए लगातार न्याय की मांग उनके परिवार वाले और उनके फैंस कर रहे हैं। इसी बीच एक मांग और सुशांत के फैंस ने की थी। उनकी मांग थी कि सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बनाया जाए। मैडम तुसाद में तो अभी तक ऐसी कोई पहल नहीं हुई लेकिन पश्चिम बंगाल में सुशांत के एक फैन ने ये करिश्मा कर दिखाया।