34 साल के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सभी हैरान हैं। उनका जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी, 1986 को हुआ था। वो बिहार के ही पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। सुशांत एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते थे। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। उनके सपने बड़े थे।