भारतीय पॉप संगीत को अलग पहचान देने वाली ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) का आठ नवंबर को जन्मदिन है। ऊषा इस बार 72वां जन्मदिन मनाएंगी। ऊषा ने पॉप संगीत के अलावा जैज और भारतीय फिल्मों में भी अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कांजीवरम की साड़ी, बड़ी सी गोल बिंदी और बालों में फूल, ऊषा उत्थुप की मानों पहचान ही बन गई है। समय के साथ ऊषा उत्थुप के लुक में काफी बदलाव आया है। ऊषा के जन्मदिन पर देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें और पढ़िए कुछ रोचक तथ्य...