अभिनेत्री मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 से निकल चुकी हैं। शो के दौरान मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह अपनी लड़ाइयों की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह की फ्राईपैन से पिटाई करने की वजह से उन्हें घर से बेघर किया गया। घर से बेघर होने के बाद मधुरिमा ने विशाल आदित्य सिंह के अलावा बिग बॉस 13 में मौजूद कई कंटेस्टेंट के बारे में बात की। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया।