करवा चौथ का पावन पर्व 4 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस पावन दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सज- सवर कर तैयार होती हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए बालों की स्टाइल का भी खासा ध्यान रखना पड़ता है। इस करवा चौथ स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए आप खूबसूरत फूलों से भी बालों को सजा सकती हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे आप किन फूलों से अपने बालों को सजा सकती हैं। हैं। आप बालों को रंग- बिरंगे फूलों से बने सुंदर गजरों से सजा सकती हैं।