बीटाउन गर्ल्स अक्सर ही लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं। वहीं लड़कियां इन एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक फॉलो करने में यकीन करती हैं। तो ये लुक भी आपके जरूर काम आएगा। हमेशा गॉर्जियस लुक में दिखने वाली कृति खरबंदा हाल ही में मखमली कुर्ते में स्पॉट हुईं। जिसे देख मुंह से यहीं निकले कि काश ऐसा कुर्ता मेरे पास भी होता है। वहीं इस तरह के कुर्ता लेटेस्ट ट्रेंड में है। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत मखमल के कुर्ते में नजर आईं थीं।