भारतीय नौसेना में सबसे ज्यादा वक्त तक सेवा में रहने वाला आईएनएस विराट अपने आखिरी सफर पर मुंबई से गुजरात के अलंग स्थित जहाज तोड़ने वाले यार्ड के लिए शनिवार को रवाना हो गया। नौसेना में विराट को ‘ग्रांड ओल्ड लेडी’ भी कहा जाता था। यह इकलौता लड़ाकू विमान वाहक पोत था, जिसने ब्रिटेन और भारत की नौसेना में सेवाएं दीं। आइए जानते हैं इसके स्वर्णिम सफर के बारे में...