पेट की किसी भी परेशानी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि सभी शारीरिक परेशानियों की जड़ पेट का सही न रहना ही होती है। पेट में अल्सर यानी यानी छाले व घाव होना भी इन्हीं परेशानियों में से एक है, जो बेहद ही खतरनाक है। अगर समय रहते इसका इलाज न कराया गया तो यह आगे चलकर कैंसर जैसी घातक बीमारी में तब्दील हो सकता है। दरअसल खानपान की अनियमितता, शराब और सिगरेट के ज्यादा सेवन और गैस की समस्या से ये बीमारी हो जाती है। ज्यादा तनाव लेना भी इसकी एक वजह हो सकता है। आइए जानते हैं पेट में अल्सर के घरेलू उपायों के बारे में...