एक मच्छर नाजाने कितनी बीमारियां फैला सकता है। डेंगू से लेकर लोगों को गंभीर बीमार करने तक, एक मच्छर इन सबके लिए जिम्मेदार हो सकता है। मच्छर के काटने से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसलिए लोग हमेशा इन मच्छरों से बचने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा कई बार तो मच्छर के काटने से हमारे शरीर में लाल रंग के चकत्ते तक बन जाते हैं, और फिर काफी खुजली लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।