जब दो लोग एक साथ होते हैं तो उनके विचार और व्यवहार एक दूसरे से अलग होते हैं। कभी-कभी एक दूसरे के अलग विचार या फिर किन्हीं और कारणों से रिश्ते में खटास आ जाती है, जिससे रिश्ता टूट भी जाता है। चाहे दो लोग कितने भी अलग क्यों न हों, जब एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो हमेशा साथ रहना चाहते हैं। कोई भी कपल अपने रिश्ते को तोड़ना नहीं चाहता है। कुछ ऐसी बातें है जो हर कपल को ध्यान में रखनी चाहिए, जिससे रिश्ते में मजबूती आती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो हर रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए जरुरी होती हैं।