यहां का नगोआ बीच पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां पर एकदम साफ पानी है, जो देखने में नीले रंग का प्रतीत होता है। इसे देखकर मन को एक अलग ही सुकून मिलता है। इसलिए दमन-दीव जाने पर इस बीच पर जरुर जाना चाहिए। इसके अलावा यहां का देवका बीच भी बहुत सुंदर है। शाम के समय अकेले वक्त बिताने के लिए यह जगह एकदम सही है, लेकिन यहां पर स्वीमिंग नहीं करना चाहिए क्योंकि यहां की जमीन पथरीली है।