हिंदु धर्म में जल को देवता का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि भारत में नदियों को मां का संबोधन दिया जाता है। माना जाता है कि जल में इतनी ऊर्जा होती है कि वह मनुष्यों की शारीरिक समस्यों को हर लेता है। कोई भी व्यक्ति लंबे समय से यदि बीमार रहता है तो उसे किसी विशेष कुंड या नदी में ले जाकर स्नान भी कराया जाता है। कई सारे लोग स्वस्थ भी हो जाते हैं। वैसे तो जल के सभी स्रोतों को उपचारक माना गया है लेकिन भारत में कुछ जल स्रोत ऐसे हैं, जहां पर लोग विशेषकर शारीरिक और मानसिक विकारों को दूर करने के लिए ही जाते हैं। आइए जानते हैं वे कौनसे जलकुंड और सरोवर हैं, जहां नहाने से मनुष्य हो जाता है स्वस्थ।