डिलीवरी के बाद भी कई महीनों तक महिलाओं में नियमित पीरियड नहीं आता है। लेकिन बच्चे के जन्म के एक से छह महीने के बाद ये नियमित हो जाता है। हालांकि कई बार देखा गया है कि महिलाओं में डिलीवरी के कुछ महीनों बाद पीरियड नियमित हो जाता है। लेकिन फिर एक ही दो महीने बाद अनियमित होने लगता है। ऐसे में अधिकांश महिलाओं को फिर से प्रेग्नेंसी की आशंका हो जाती है। हालांकि कई बार पीरियड अनियमित होने के ये कारण भी जिम्मेदार होते हैं।