कुछ ही दिनों के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लगेगा। इस साल कुल 6 ग्रहण लगेंगे जिनमें से 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। शुक्रवार, 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की समय अवधी 4 घंटे से भी अधिक की रहेगी। ग्रहण रात 10 बजट 37 मिनट से शुरू होगा जो रात में 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है, इसलिए शुक्रवार, 10 जनवरी को सुबह 10 बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।