नवरात्रि में कन्या भोज कराने के पश्चात उन्हें भेंट स्वरुप वस्त्र देना बहुत शुभ रहता है। आप कन्याओं को वस्त्र नहीं दे सकते हैं तो उन्हें लाल रंग की चुनरी अवश्य दें। लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। मां दुर्गा को भी लाल रंग की चुनरी उड़ाई जाती है। लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक है।