नवरात्रि में क्या करें, क्या न करें
- नवरात्रि के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां की आराधना करनी चाहिए। इससे आप पूरी तरह से अपनी मन पूजा में लगा पाते हैं। जिससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि में देर तक नहीं सोना चाहिए।
- नवरात्रि में मां को प्रतिदिन उनकी पसंद का भोग और पुष्प अर्पित करने चाहिए। विधि-विधान से पूजन करने के साथ हो सके तो मां दुर्गा के मंत्रो का जाप करना चाहिए।
- इन नौ दिनों में सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए और माता की भक्ति में दिन व्यतीत करना चाहिए। ध्यान रहे की सप्तशती का पाठ एकाग्रता के साथ करना चाहिए। पाठ करते समय बीच में उठना नहीं चाहिए न ही किसी से बात करनी चाहिए। अगर आपको किसी कार्य से उठना है, तो प्रणाम करके ही पाठ को छोड़ कर उठे और अगले दिन या कुछ समय बाद पाठ को पूरा करें।