आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस बार दशहरा 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का अंत करके रामराज्य की स्थापना की थी। चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा की तरह दशहरे की दशमी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। दशहरे पर शस्त्र पूजा भी की जाती है। इस दिन लोग नया कार्य भी प्रारंभ करते हैं। मान्यता है कि दशहरे पर किए गए उपाय कभी असफल नहीं होते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से आप परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।