उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए हत्याकांड में एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह और नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी नामजद थे। अज्ञात के रूप में दर्ज आपंच आरोपी हिरासत में हैं। इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। धीरेंद्र समेत छह अन्य नामजद और अज्ञात 20 आरोपी फरार हैं। देवेंद्र को रेवती रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। देखें अगली स्लाइड्स...।