शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लगाने के लिए तैयार किय?
- फोटो : SHIMLA CITY
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कंपनी ने गुजरात में तैयार की है यह प्रतिमा, अगले माह स्थापित की जाएगी यह प्रतिमा : एके सोनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित पद्मदेव परिसर में लगने वाली पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही अब इसे शिमला लाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिस कंपनी को इस प्रतिमा का निर्माण करने का जिम्मा दिया था, उसने गुजरात में इसे तैयार कर लिया है।
रिज मैदान पर भी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नींव तैयार हो चुकी है। अब साथ लगते फर्श पर फ्लोरिंग की जानी है। 15 दिसंबर तक प्रतिमा को यहां स्थापित कर दिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एके सोनी ने बताया कि प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है। इसकी सूचना मिली है। अगले महीने यह प्रतिमा रिज पर स्थापित कर दी जाएगी।