पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बहराइच। तराई में मौसम अचानक बदल गया। रविवार की रात हुई बरसात से ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद सुबह से ही घरों से बाहर निकले लोग ठंड से कांपते नजर आए। वहीं, बरसात होने से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव के हालात हो गए।
तराई का मौसम अभी गुनगुनी ठंड के साथ बदल रहा था। दीप पर्व की खुमारी अभी लोगों पर चढ़ी थी। इसी बीच रविवार की रात बारिश शुरू हो गई। रात से ही तेज हवाएं भी चलने लगी थीं। सोमवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो ठंड का सामना करना पड़ा। तराई के मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं बारिश होेने से सड़कों पर भी जलभराव के हालात पैदा हो गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ निजात जरूर मिली है। मगर अब सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना अधिक है।