यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:27 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
औरैया में यमुना नदी में डूबी किशोरी का शव 21 घंटे बाद बुधवार की सुबह घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर जालौन देवी मंदिर के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सिखरना निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ भारत के घर उसकी पुत्री पल्लवी के मंडन के उपलक्ष्य में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था।
इसमें हिस्सा लेने उसके कई रिश्तेदार आए थे। सोमवार को पाठ का समापन हुआ था। मंगलवार को भीषण गर्मी थी, इस पर जोगिंदर की पुत्री उमा देवी (16) व रिश्तेदार के बच्चे घरवालों को बिना बताए यमुना नदी में नहाने गए थे। जहां तेज बहाव में चार लोग बहने लगे।
इन लोगों ने चीख पुकार की तो जालौन सीमा में जानवर चरा रहे गोलू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी पतराई जालौन नदी में कूद गया और किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाल लाया। वह उमा को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सका। सूचना मिलने पर दोपहर में ही थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव, एसडीएम अजीतमल रामजीवन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यमुना नदी में गोताखोरों ने पूरे दिन उमा को तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों के निर्देश पर नदी में कई स्थानों पर जाल बिछाए गए। बुधवार की सुबह घटना के 21 घंटे बाद उमा का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर जालौन वाली देवी मंदिर के पास ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मृतका के परिवारीजनों और पुलिस को दी। पुलिस शव को उसके घर ले गई। परिवारीजनों का बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।