पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ऋषिकेश। नगर निगम की टीम ने पुलिसबल की मौजूदगी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुष्कर मंदिर मार्ग पर होलसेल व्यापारी की दुकान पर छापा मार कार्रवाई के दौरान एक कुंतल पॉलिथीन जब्त की। व्यापारी पर 25 हजार का जुुर्माना लगाया गया।
मुख्यनगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए उनकी ओर से प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम में बैठक की गई थी। जिसमें व्यापारियों की ओर से दिवाली के त्योहार को देखते कुछ दिन की मोहलत देने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि त्योहार बीत जाने के बाद कई व्यापारी अब भी अपनी दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन बेच रहे हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे पुष्कर मंदिर रोड स्थित आनंद प्लास्टिक के यहां छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां से करीब एक कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। मौके पर ही व्यापारी का 25 हजार का चालान काटा गया। नगर निगम की ओर पॉलथिीन के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलने के बाजार में पॉलिथीन डिस्पोजल का कारोबार करने वाले व्यापारी अपनी दुकानों का शटर नीचे इधर उधर चले गए। वहीं पुलिसबल की मौजूदगी में व्यापारी कार्रवाई का विरोध नहीं कर पाया। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती और नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।