पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
झबरेड़ा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को झबरेड़ा कस्बे में नगरपंचायत की ओर से बनाए गए किसान चौक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और भीतर किसान के चलते ही देश सुरक्षित और समृद्ध है। महाराज ने लोगों से कल के लिए जल बचाने के लिए जल संवर्धन को अपनी आदत में शामिल करने का आह्वान किया।
झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से सैनिक चौक के बाद अब झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर गुरु गोरखनाथ मंदिर के समीप किसान चौक का निर्माण कराया गया है। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। एक ओर सीमाओं पर हमारे वीर जवान दिन-रात खड़े होकर देश की सुरक्षा करते है तो दूसरी ओर देश का किसान हमारे भरण पोषण के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत कर अन्न का उत्पादन करते हैं, जिससे हमारा देश सुरक्षित और समृद्ध है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष एवं किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमले में सेना व पुलिस के 22 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किसान चौक पर किसान प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह चौक देश के हर एक किसान को समर्पित है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज किसानों के हित में कई कार्य कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बाउंड्री बनाकर जल संवर्धन किया जा रहा है। मौके पर इंद्रेश मोती, श्यामवीर सैनी, कुलबीर चेयरमैन, सुशील त्यागी, राजेंद्र सिंह, ईओ गुरमीत सिंह, ओमपाल सिंह, दीपक शर्मा, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र, अंकित चौधरी, सुरेश, मांगेराम मौजूद रहे।