रुद्रपुर/किच्छा। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को सीडीओ हिमांशु खुराना ने कलक्ट्रेट मेें अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहां पर एडीएम जेसी कांडपाल, एसडीएम विशाल मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी नरेश दुर्गापाल, एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे। इधर, पुलिस लाइन में एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा सभी कोतवाली आदि में भी शपथ दिलाई। नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई। वहां पर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बच्ची राम आर्य, एसएनए दीपक गोस्वामी, राम सिंह, कपूर सिंह गजेंद्र पाल,अजय बंसल, मनोज गहतोड़ी, सुमित नौटियाल आदि थे। इधर, भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्रदेश महामंत्री दीपचंद आर्य, विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर को नमन किया। बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, चन्द्रसेन कोली, सुशील यादव थे। इधर, वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने प्रतिमा की सफाई न करने पर स्थानीय प्रशासन की निंदा की। वहां पर अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, सरोज रानी, जितेंद्र सागर, उमा सरकार, बेबी सिंह, जयपाल सागर, अमरपाल आदि थे। इधर, किच्छा के सीएचसी में डॉ. एके दुबे ने अस्पताल कर्मचारियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलवाई। वहां पर डॉ. जीबी पंगरिया, डॉ. कनक बनौथा, एपी आर्या, दीवान सिंह कोरंगा, प्रीती बोरा, किशन सिंह मेहरा आदि थे। वहीं, एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार चंद्र मोहन त्रिपाठी और कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने अपने-अपने अधीनस्थों को शपथ दिलाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।