पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मासूम बच्ची की दुराचार के बाद हत्या करने वाला 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने वीडियो फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस अभी तक 25 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर है। अब तक हुई छानबीन में घटना के पीछे किसी परिचित का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्दी खुलासे का दावा कर रहे हैं।
शनिवार की रात टांडाउज्जैन निवासी सात साल की बच्ची जागरण के दौरान गायब हो गई थी। रविवार की सुबह उसका शव एक सब्जी के खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारे की खोजबीन में लगी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी तो दूर चिन्हित तक नहीं किया जा सका है। जागरण में कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए थे। बताया जा रहा है कि एक वीडियो में संदिग्ध संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। संदिग्ध एक सीसीटीबी में मृतक लड़की के लिए पानी का नल चलाते हुए भी दिखाई दिया है। पुलिस का शक संदिग्ध पर गहरा रहा है, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लग पाया है।
पुलिस जागरण करने वाले, हलवाई, साउड सर्विस सहित 25 से अधिक से पूछताछ कर चुकी है। विश्वस्त सूत्र ने बताया कि पूरा को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला मृतका का परिचित रहा होगा। पुलिस इस कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है। सीओ जीसी टम्टा ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
कहीं और मारकर फेंका शव
काशीपुर। रविवार को ढकिया गुलाबों के एक खेत में बालिका का शव मिला था। इससे पहले रात को बारिश भी हुई थी। जहां शव था, वहां कीचड़ था। लेकिन जितना शरीर जमीन पर था, उतने पर ही कीचड़ लगा था। बाकी कपड़ों पर कीचड़ नहीं था। आसपास भी संघर्ष के निशान नहीं थे। इससे साफ है कि बालिका के साथ दुराचार और हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा।