पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जंगल से लकड़ी और घास लेकर घर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव हरिपुरा जलाशय में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को जलाशय के किनारे खड़े ग्रामीणों ने बचा लिया।
बृहस्पतिवार को पीपलपड़ाव रेंज के जंगल से लकड़ी के गट्ठर और घास लेकर ग्राम ठंडानाला की 15 महिलाओं के साथ अपने खेत से घर लौट रहे गूलरभोज निवासी राजू डोगरा, उसकी पत्नी अंजलि उर्फ आशा, बेटा हिमांशु नाव में सवार हुए थे।
नाव में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हरिपुरा जलाशय में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार लोग जलाशय में डूबने लगे। जलाशय के किनारे खड़े लोग ट्यूब के सहारे और तैरकर घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने डूब रहे सभी लोगों को बाहर निकाला। पानी में डूबने से राजू डोगरा की पत्नी अंजलि की हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल गदरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाव चालक सोहनलाल ने बताया कि घाट पर ग्राम ठंडा नाला की 15 महिलाएं लकड़ी के गट्ठर लेकर नाव में बैठीं थीं। इसके अलावा नाव में चार और लोग सवार थे। नाव में लकड़ी के 15 गट्ठर और दो बाइकें भी थीं। नाव बीच जलाशय में पहुंचीं तो कुछ महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगीं। उन्हें रोकने की कोशिश में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इधर, सूचना पर एसआई शंकर सिंह रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट और ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी मौके पर पहुंचे और नाव चालक से घटना की जानकारी ली। इधर अंजलि की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
गूलरभोज की मृतका अंजलि का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR