वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:06 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से संघीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से दिए गए उपकरणों पर टिकटॉक एप (TikTok App) का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध उस विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद लगाया गया है, जिस पर गुरुवार को सीनेट में मतदान कराया गया। व्हाइट हाउस ने टिकटॉक एप को सुरक्षा कारणों से खतरा बताया है।
सरकारी कर्मचारियों को दिए गए उपकरणों में टिकटॉक का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने के लिए सीनेटर जोश हॉले ने विधेयक पेश किया था। इसी विधेयक पर सर्वसम्मित से मतदान किया गया। इस एप को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत उनका प्रशासन और तमाम जनप्रतिनिधि अपनी नाराजगी पहले ही व्यक्त कर चुके हैं।
बता दें कि इस एप का संचालन करने वाली कंपनी चीनी कंपनी बाइटडांस को पिछले दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अपना कारोबार बेचने के लिए कहा था। साथ ही इसके लिए 15 सितंबर तक का समय दिया था, जिसके बाद बाइटडांस के अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ डील करने की खबरें भी सामने आई थीं।
दरअसल चीन ने साल 2017 में एक कानून पारित किया था, जिसके जरिये कंपनियों को देश के राष्ट्रीय खुफिया विभाग के काम में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बीते महीने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने एक प्रस्ताव को मंजूरी देकर संघीय कर्मचारियों को इस एप को सरकारी उपकरणों में डाउनलोड करने से रोक दिया था।
सदन में पारित होने और सीनेट द्वारा अनुमोदन के साथ ही इस प्रतिबंध के जल्द ही संयुक्त राज्य में कानून बनने की उम्मीद है। अमेरिका में उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या को लेकर टिकटॉक ने कहा था कि यूजर्स की निजी जानकारी को गोपनीय बनाए रखने और एक सुरक्षित एप का अनुभव देने के अलावा या इससे बढ़कर उसकी कोई अन्य प्राथमिकता नहीं है।
हालांकि हालिया प्रतिबंध पर टिप्पणी के अनुरोध का उसने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है। बुधवार को टिकटॉक ने कहा था कि वह अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभाग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर कुछ मामलों में जांच कर रही है।